Advertise

ads header

उत्तरकाशी टनल हादसा नई अपडेट सीएम धामी ने की मजदूरों से बात

 उत्तरकाशी टनल हादसा: फिर से शुरू हुई ड्रिलिंग

उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन गुरुवार को रुक गया था। यहां ऑगर मशीन में खराबी आ गई थी। लेकिन अब शुक्रवार को अच्छी खबर यह आई है कि ऑगर मशीन का प्लेटफॉर्म ठीक कर लिया गया है। टनल में ड्रिलिंग का काम फिर शुरू हो गया है और अभी 16.2 मीटर खुदाई बाकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज सबकुछ ठीक रहा तो शाम या फिर देर रात तक मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा।



धामी ने मज़दूरों से की बात, हौसला बढ़ाया

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर श्रमिकों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। गुरुवार सुबह सुरंग के एंट्री गेट पर स्थित बाबा बौख नाग के मंदिर पर सिर झुकाते हुए सीएम ने उनसे सभी श्रमिकों के जल्द बाहर आने की प्रार्थना की। धामी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। बचावकर्मी मजदूरों के बहुत नजदीक पहुंच चुके हैं। मजदूरों ने बताया कि वे ठीक हैं। कुछ को बुखार था, किसी को बदहजमी थी, जिसकी उन्हें दवा भेजी गई है। उनकी मनोचिकित्सक से भी बात कराई गई

 है।

Know more - click here

No comments:

Comments

{getWidget} $results={3} $label={comments} $type={list1}