Advertise

ads header

जानिए कौन हैं गीर्ट वाइल्डर्स, जो बन सकते हैं नीदरलैंड्स के नए पीएम

 नीदरलैंड के सांसद गीर्ट वाइल्डर्स की पार्टी ने देश के संसदीय चुनाव में भारी जीत दर्ज की है. साथ ही गीर्ट अगला सत्तारूढ़ गठबंधन बनाने की स्थिति में हैं. ऐसे में उनके  अगले प्रधानमंत्री बनने की संभावना है. गीर्ट वाइल्डर्स ने साल 2022 में विवादों में रही बीजेपी नेता नूपुर शर्मा का सपोर्ट किया था. गीर्ट वाइल्डर्स ने देश में आवास की कमी, बढ़ती महंगाई और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच पर अपने चुनाव प्रचार अभियान को केंद्रित रखा था. गौरतलब है कि वाइल्डर्स को इस्लामी चरमपंथियों की ओर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. ब्रिटेन ने एक बार उनके ब्रिटेन में प्रवेश पर रोक लगा दी थी. 


गीर्ट वाइलडर्स इजराइल के कट्टर समर्थक भी हैं. नीदरलैंड के दूतावास को यरूशलम ट्रांसफर करने तथा रामल्ला में नीदरलैंड राजनयिक पद को समाप्त करने के भी पक्ष में हैं. कट्टरपंथी राजनीति के लिए महशूर वाइल्डर्स बहुत हाजिरजवाब भी हैं. उन्हें अपनी दो बिल्लियों से बहुत प्यार है. स्नोएत्जे और प्लुइसजे नामक इन दिनों बिल्लियों के ‘एक्स’ पर अपने अपने एकाउंट हैं और दोनों के करीब 23,000 फोलोअर्स हैं.  

पीएम बनने की जता चुके हैं इच्छा

गीर्ट वाइलडर्स ने डच मीडिया से गुरुवार को कहा कि वह पीएम बनाना चाहते हैं. साथ ही वह इस बात पर जनमत संग्रह के पक्ष में थे कि क्या नीदरलैंड को यूरोपीय संघ छोड़ देना चाहिए. उनकी पार्टी संसद में लगभग एक चौथाई सीटों का दावा करेगी, वाइल्डर्स को शासन करने के लिए गठबंधन में शामिल होने के लिए मुख्यधारा की पार्टियों की जरूरत है. फ्रीडम पार्टी, वीवीडी और सांसद पीटर ओमटजिग की एनएससी पार्टी के गठबंधन के पास संयुक्त रूप से 81 सीटें होंगी. 

Know more -Click here

No comments:

Comments

{getWidget} $results={3} $label={comments} $type={list1}