Advertise

ads header

Sam Altman ने फिर open AI में वापसी का किया ऐलान,

 

Sam Altman OpenAI CEO: AI की दुनिया के सबसे बड़े नाम से एक सैम ऑल्टमैन लगातार चर्चा में हैं. पहले उन्हें OpenAI के CEO के पद से हटा दिया गया. फिर उन्हें माइक्रोसॉफ्ट में नई जिम्मेदारी दी गई और अब वह OpenAI में बतौर CEO वापस आ रहे हैं. ये बस एक हफ्ते में अंदर हुआ है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.


Open AI इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. चर्चा CEO के बार-बार बदलने की है. पिछले हफ्ते Sam Altman को आनन-फानन में CEO के पद से हटा दिया गया. बोर्ड ने अचानक ये फैसला लिया और Google Meet पर सैम ऑल्टमैन को इसकी जानकारी दी. सैम को हटाए जाने के बाद Open AI के प्रेसिडेंट Greg Brockman ने भी इस्तीफा दे दिया. 

हालांकि, सैम ऑल्टमैन की OpenAI में अब वापसी हो रही है. कंपनी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है. दरअसल, सैम ऑल्टमैन को हटाए जाने के बाद OpenAI के बहुत से कर्मचारी इस्तीफा देने को तैयार थें.

Sam Altman की OpenAI में वापसी
कंपनी ने लिखा कि हम एक नए बोर्ड के साथ बतौर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन की वापसी के लिए एक एग्रीमेंट इन प्रिंसिपल पर पहुंचे हैं. इस बोर्ड में Bret Taylor (Chair), Larry Summers और Adam D'Angelo हैं. अन्य डिटेल्स के लिए हम संपर्क कर रहे हैं. इस दौरान धैर्य बनाए रखने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं. Read more -Aajtak.in 

Know more - Click here

No comments:

Comments

{getWidget} $results={3} $label={comments} $type={list1}